अगस्त में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विकास खण्डों में लगेंगे कैम्प, अंत्योदय कार्ड धारक व 6 से अधिक यूनिट वाले पात्र गृहस्थी कार्ड धारक होंगे लाभांवित
हरदोई (आरएनआई) जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। आज कुल 07 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही कुल 218 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त माह में आयुष्मान कार्ड के लिए विकास खण्ड स्तर पर विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, अंत्योदय कार्ड धारकों व 6 से अधिक सदस्य संख्या वाले पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। जन सुनवाई के दौरान अंकित बाजपेई नाम के एक दिव्यांग युवक को दुकान संचालन योजना से आच्छादित कराया गया। शिव कुमार नाम के एक दिव्यांग व्यक्ति की दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी, उप जिलाधिकारी मयंक, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

