सऊदी अरब में 35 दिन तक अटका रहा युवक का शव

सचिव जिला सुरक्षा संगठन इकाई कादीपुर व सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक की पहल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर। 

Jun 22, 2025 - 16:41
Jun 22, 2025 - 16:42
 0  324
सऊदी अरब में 35 दिन तक अटका रहा युवक का शव

सुल्तानपुर (आरएनआई) विदेश में नौकरी करने गए मोहनुद्दीन (55) की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली, तो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती शव को भारत लाना था। 35 दिन तक शव सऊदी अरब में फंसा रहा, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक की कोशिशों से आखिरकार 22 जून को लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पहुंच सका। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। जौनपुर जिले के थाना शाहगंज अंतर्गत रामपुर गांव के मोहनुद्दीन निवासी ,20 फरवरी 2025 को सऊदी अरब के रियाद में घर खाते में खेती-बाड़ी में नौकरी करने गए थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने उन्हें बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश भेजा था। उनकी कमाई से घर की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही थी, लेकिन 16 मई को अचानक उनका परिजनों से संपर्क टूट गया।घरवालों ने जब सऊदी अरब में रहने वाले परिचितों से संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि मोहनुद्दीन की मौत हो चुकी है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी अंतिम विदाई का सपना अधूरा लगने लगा, क्योंकि शव को भारत लाने की प्रक्रिया से वे पूरी तरह अनजान थे।

 : अब्दुल हक ने दिखाई राह, शव भारत लाने में जुटे*

परिवार के पास कोई रास्ता न था, तभी उन्हें जिला सुरक्षा संगठन, तहसील कादीपुर इकाई के सचिव अब्दुल हक के बारे में जानकारी मिली। मृतक के बेटे समीर शेख उनके गांव के मास्टर मेहंदी हसन साहब  ने उनसे मदद की गुहार लगाई।अब्दुल हक ने तुरंत विदेश मंत्री को पत्र लिखा और रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर  मोहनुद्दीन का शव भारत लाने की अपील की। लगातार प्रयास और सरकारी स्तर पर बातचीत के बाद सऊदी अरब सरकार ने जांच प्रक्रिया पूरी की और शव को भारत भेजने की अनुमति दी।लंबी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद मोहनुद्दीन का शव 23 जून को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। परिवार के लोगों को अपने पति /पिता का आखिरी दर्शन करने का मौका मिला। शव घर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, हर आंख नम थी।इस नेक पहल के लिए क्षेत्र के लोगों ने अब्दुल हक की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर उन्होंने पहल न की होती, तो शायद शव विदेश में ही रह जाता।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0