भारत जल्दबाजी में व्यापार समझौते नहीं करता: पीयूष गोयल का बर्लिन में दो टूक संदेश
बर्लिन (आरएनआई) — वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत कभी भी जल्दबाजी में या दबाव में व्यापार समझौते नहीं करता। उन्होंने यह बात जर्मनी में आयोजित बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में कही।
गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ सक्रिय रूप से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है, लेकिन कोई भी समझौता दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य और राष्ट्रीय हित के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न ही किसी समय सीमा या दबाव में कोई निर्णय लेते हैं। व्यापार समझौते सिर्फ टैरिफ या बाजार पहुंच तक सीमित नहीं होते, बल्कि विश्वास, दीर्घकालिक संबंध और वैश्विक सहयोग के स्थायी ढांचे के निर्माण के बारे में हैं।"
गोयल ने यह भी कहा कि भारत नई बाजारों की तलाश कर रहा है ताकि जरूरत से अधिक टैरिफ का सामना किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का कोई निर्णय किसी बाहरी दबाव या मित्रता पर आधारित नहीं होता। उन्होंने कहा,
"यदि कोई कहे कि हम यूरोपीय संघ के मित्र नहीं हो सकते या किसी अन्य देश के साथ काम नहीं कर सकते, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।"
वाणिज्य मंत्री ने यूरोपीय संघ के साथ लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा करते हुए कहा कि नई दिल्ली संतुलित दृष्टिकोण अपनाएगी और किसी भी समझौते पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर नहीं किया जाएगा।
गोयल की टिप्पणियां अमेरिका के उस दबाव के बीच आई हैं जिसमें भारत से रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा जा रहा है। उनके अनुसार, भारत के लिए व्यापार समझौते केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह वैश्विक व्यापार सहयोग और स्थायी साझेदारी बनाने का माध्यम भी हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



