निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद डाक्टर पर रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) कोतवाली छेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मृत्यु के मामले में परिजनों द्वारा संचालक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डाक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
प्राप्त विवरण में राजीव कुमार पुत्र सन्त राम निवासी मोहल्ला सुलेमानी कस्बा थाना शाहाबाद के अनुसार वह 28 जनवरी को सुबह 10 बजे अपनी पत्नी रुची उम्र 28 वर्ष को लेकर आल्ट्रासाउण्ड कराने राजपूत होस्पटिल आया था यहाँ उपस्थित डाक्टर मनोज वर्मा ने आल्ट्रासाउण्ड करने के उपरान्त कहा कि इसका आपरेशन करना पड़ेगा। उसने ऑपरेशन के लिए 25 हजार रुपये जमा कर दिये। डाक्टर मनोज ने उसकी पत्नी का ओटी में ले जा कर आपरेशन कर दिया जिससे लड़का पैदा हुआ इसके बाद आरोपी डाक्टर पुनः उसकी पत्नी को ओटी में ले गये और अन्दर से दरवाजा बन्द कर पता नहीं क्या किया जिस कारण उसकी पत्नी की मौत आपरेशन थिएटर में हो गयी डाक्टर मनोज वर्मा द्वारा खुद आपरेशन किये जाने के कारण उसकी पत्नी की मृत्यू हो गयी है।डा0 मनोज वर्मा की जानबूझकर घोर लापरवाही बिना समुचित योग्यता के कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
अपर पुलिस अधिकछक आलोक राज नारायण ने बताया कि निजी अस्पताल में प्रसूता कि इलाज के दौरान मृत्यु के मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी डाक्टर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



