उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकल माफिया हाकम सिंह गिरोह का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार
देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है। वे परीक्षा में पास कराने का झूठा वादा करके अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये तक मांग रहे थे। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के दौरान पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और पंकज गौड़ नामक एक गिरोह का पर्दाफाश किया।
देहरादून (आरएनआई) देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड ने संयुक्त कार्रवाई कर नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।
21 सितंबर को आयोजित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने संदिग्धों पर सतर्क निगरानी रखी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देकर ठगी की योजना बना रहा है। गोपनीय जांच में पंकज गौड़ का नाम सामने आया, जो अभ्यर्थियों से संपर्क कर पैसे की मांग कर रहा था।
पटेलनगर क्षेत्र से पकड़े गए दोनों आरोपितो ने पूछताछ में स्वीकारा कि अभ्यर्थियों के स्वतः चयन हो जाने पर वे पैसे हड़प लेते और असफल होने वालों को अगली परीक्षा में एडजस्ट करने का झांसा देते। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण में परीक्षा की गोपनीयता और सुचिता पर कोई आंच नहीं आई है।
आरोपितों पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



