उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं का सम्मान
हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को गांधी उद्यान, हरदोई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जिलाध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा जनपद की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च दस स्थान प्राप्त करने वाली 21 बालिकाओं को टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत 9 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 20 बालिकाओं को ₹5000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



