आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने दिया धरना, सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा किए जाने की उठाई आवाज

Saturday, November 15, 2025 - 21:13
Updated: 11 months ago
0
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने दिया धरना, सीएम को ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा किए जाने की उठाई आवाज

फतेहपुर (आरएनआई) आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरने को वक्ताओं ने संबोधित कर अपनी आवाज को बुलंद किया। तत्पश्चात उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। 

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरि गोविन्द व मंत्री प्रदीप कुमार की अगुवई में लेखपालों ने धरना देते हुए कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर काफी समय से आवाज उठाते चले आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। लेखपालों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो वह आगे बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में विगत नौ वर्ष से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता व पदनाम परिवर्तन, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता सौ से बढ़ाकर एक हजार रूपए करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता व मोटर साइकिल भत्ता अनुमन्य करने, विशेष वेतन भत्ता सौ रूपए से बढ़ाकर ढाई हजार रूपए प्रतिमाह करने आदि मांगे शामिल रहीं। ज्ञापन में कहा गया कि अंतर्मण्डलीय स्थानांतरणहेतु निर्गत शासनादेश के अनुसार अंतर्मण्डलीय स्थानांतरण हेतु आनलाइन आवेदन परिषद से मंगा लिए लेकिन स्थानांतरण सूची आज तक जारी नहीं की जबकि अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों के स्थानांतरण हो चुके हैं। यह भी बताया कि 02 जुलाई 2025 व 3 सितंबर 2025 में दिए गए निर्देश के बावजूद राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु चयन वर्ष 2025-26 की डीपीएस अभी तक नही हो सकी है। सभी मांगों को सरकार तत्काल पूर्ण करें। यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो आगे रणनीति बनाकर वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनुपम कुमार यादव, रजत तिवारी, योगेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, शोभा साहू भी मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User