अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर हुआ तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व का समापन

राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे

Jan 15, 2026 - 19:40
Jan 15, 2026 - 19:44
 0  1k
अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर हुआ तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व का समापन

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर के अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में आयोजित तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व के समापन अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। 

मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के सानिध्य में समाज में अघोर परम्परा का योगदान विषयक इस संगोष्ठी में देश के विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे । 

मुख्य अतिथि समाजसेवी हनुमान सिंह ने कहा कि जब समाज में कुरीतियां पनपती हैं तो अघोर परम्परा समाज को जागृत करती है। 

विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने कहा कि अघोर पंथ समदर्शी है। समाजसेवा में इनके द्वारा विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। प्रमोद मिश्र मुन्ना ने कहा कि अघोर परम्परा का काम जातियों को समाप्त करना है । बांके बिहारी पाण्डेय ने कहा अगर हम आज नहीं चेते तो भविष्य संकट में होगा।

विषय प्रवर्तन करते हुए सत्यनाथ विद्वत परिषद के मंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए अघोर परम्परा अपनाना जरूरी है। यह परम्परा सामाजिक भेदभाव को समाप्त करती है। 

राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि समाज में समन्वय और समरसता स्थापित करने में अघोर परम्परा ने अग्रणी भूमिका निभाई है। अहंकार को समाप्त कर सामाजिक वर्जनाओं को तोड़कर और मृत्यु व जन्म के द्वैत से परे जाकर आत्म ज्ञान प्राप्त करना तथा समस्त सृष्टि की एकता को समझना ही अघोर परम्परा का लक्ष्य है।

संत तुलसीदास पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय ने कहा कि अघोर परम्परा का पालन आवश्यक है।अगर हम आज नहीं चेते तो भविष्य संकट में होगा । नसीराबाद स्टेट रायबरेली के राय अभिषेक ने कहा नई पीढ़ी में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता तभी आयेगी जब वे अघोर परम्परा से जुड़ेंगे। 

अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु व संचालन मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने किया। 

संगोष्ठी में एडवोकेट समर बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह दिवाकर, पवन कुमार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

इससे पूर्व फौजदार सिंह ने आल्हा सुनाकर लोगों को वीररस से ओतप्रोत कर दिया। आचार्य नीरज मिश्र ने स्वस्ति वाचन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

 इस अवसर पर एम एल सी रामसूरत राजभर, विधायक राजेश गौतम, पूर्व विधायक राम चंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन विजयभान सिंह, हरिकृपाल सिंह , इंद्र नारायण तिवारी, समर बहादुर सिंह एडवोकेट, दिवाकर सिंह एडवोकेट,अंगद सिंह, शुभम् सिंह शुभ,सुरेंद्र सिंह,अजय बहादुर सिंह,अजीत सिंह बरवारीपुर समेत अनेक प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0