SC छात्रावास का प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने किया उदघाटन
हरदोई (आरएनआई) समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय इंटर कालेज हरदोई में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास भवन का उदघाटन प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने फीता काट कर किया। उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क आवासीय सुविधा एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में यह सौदर्यीकरण छात्रावास एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ, सुव्यवस्थित और शिक्षानुकूल वातावरण मिलने से छात्रों के आत्मविश्वास और शैक्षिक स्तर में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, जो उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर हफ्ते अपने छात्रावास मे दो घण्टें का श्रमदान अवश्य करे जिससे कि साफ-सफाई व्यवस्था और वातावरण अच्छा रहेगा। मा मंत्री जी ने छात्रावास का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास उन सभी छात्रों के लिये सुविधाजनक है, जो अपने घरों से दूर रहकर अध्ययन कर रहे है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौय, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, छात्र उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

