हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन डिघासा रोड पर ऑटो पलटने से दम्पति घायल

Jan 16, 2026 - 18:47
Jan 16, 2026 - 18:49
 0  432
हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन डिघासा रोड पर ऑटो पलटने से दम्पति घायल

हरदोई (आरएनआई) हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन डिघासा रोड पर ऑटो पलटने से दम्पति घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP-32-FG-0648 के ईएमटी अवनेन्द्र कुमार व पायलेट हिरदेश ने दम्पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर मे भर्ती कराया।

हरपालपुर थाना क्षेत्र के महितापुर निवासी अंकित पुत्र राजपाल शुक्रवार शाम 5 बजे को अपनी पत्नी रिंकी को मायके से लेकर अपने घर आ रहा था।हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन डिघासा रोड पर अचानक ऑटो पलटने से रिक्शे में बैठे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस UP-32-FG-0648 के ईएमटी अवनेन्द्र कुमार व पायलेट हिरदेश ने दम्पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर मे भर्ती कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)