शाहाबाद: भू माफियाओं का गिरोह सक्रिय, विवादित जमीनों को खरीद कर कब्जेदारी का खेल जारी

Dec 15, 2025 - 17:54
Dec 15, 2025 - 18:28
 0  3.8k
शाहाबाद: भू माफियाओं का गिरोह सक्रिय,  विवादित जमीनों को खरीद कर कब्जेदारी का खेल जारी
विवादित जमीन

शाहाबाद हरदोई। नगर क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से भूमाफियाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रिय हुआ है जो विवादित जमीनों को खरीद कर सत्ता संरक्षण और पुलिस से सांठ-गांठ करके कब्जा कर रहा है। असली हकदारों को पुलिस से परेशान करवा भारी रकम कमा रहा है। ऐसा ही एक वाकया मोहल्ला बुध बाजार का सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की जमीन पर ही भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया। जबकि मामला न्यायालय में बिचारा धीन है। मौके पर पुलिस से विवाद हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल देखा जा सकता है। शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला बुध बाजार निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष रामकरण कुशवाहा के अनुसार पिछले 50 वर्षों से जिस जमीन पर वह पुश्तैनी काबिज है। मकान बना है उस जमीन को सर्वेश नाम के एक व्यक्ति ने विवादित जमीन खरीदने वाले भूमाफियाओं को बिक्री कर दिया। भूमाफियाओं ने सत्ता संरक्षण का हौआ दिखाकर उस पर कब्जा कर लिया। भू माफियाओं ने कब्जे के दौरान बूथ अध्यक्ष का सरकारी शौचालय भी तोड़ दिया। उल्टा कोतवाली पुलिस बूथ अध्यक्ष और उसके परिजनों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों शांति भंग में चालान कर दिया गया। बूथ अध्यक्ष रामकरण कुशवाहा का आरोप है पुलिस द्वारा उसकी पिटाई की गई। 13 दिसंबर को बूथ अध्यक्ष पर कबजेदारी के लिए बनाई गई बाउंड्री वॉल गिराने का आरोप लगा, पुलिस मौके पर पहुंची तो बहुत अध्यक्ष की ओर से भाजपा के ही एक वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों को काफी कुछ सुनाया। पुलिस से नोंक झोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में भूमाफिया स्पष्ट रूप से खड़े हुए दिखाई दे रहे थे। सोमवार को रामकरण कुशवाहा अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिला और फरियाद की। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण को प्रकरण की जांच सौंपी है। विवादित जमीनों पर किया जा रहा कब्जा पिछले काफी दिनों से देखा जा रहा है कि विवादित जमीनों को सस्ते दामों में खरीद कर उन पर कब्जा करने का खेल चल रहा है। विवादित जमीनों को खरीदने वाला एक गिरोह पिछले दो वर्ष से शाहाबाद में सक्रिय है जिसका यही काम है। दो पक्षों में एक पक्ष से जमीन का एग्रीमेंट करा कर और दूसरे पक्ष को पुलिस तथा सत्ता का हौआ दिखाकर कब्जा करने का खेल चल रहा है। बोले प्रभारी निरीक्षक इस सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है जमीन के विवाद में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया। किसी भी पक्ष को पुलिस ने पीटा नहीं है। पिटाई का आरोप वेबुनियाद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0