वन विभाग ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत : छात्र छात्राओं को बताया पौधारोपण के फायदे

Sep 18, 2025 - 09:31
Sep 18, 2025 - 09:50
 0  297

मुजफ्फरपुर:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दस हजार पौधा लगाने का संकल्प लेकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की गई है सेवा पखवाड़ा के तहत मुजफ्फरपुर में RDS कॉलेज में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया. पौधरोपण से पहले मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व बोचहां विधायिका बेबी कुमारी , DFO नरेंद्र पाल केसाथ वन विभाग की पूरी टीम ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

 इस मौके पर कई वक्ताओं ने पर्यावरण को लेकर अपने अपने विचार रखे, इस दौरान संबोधन में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि एक आदमी के लिए ऑक्सीजन की पूर्ति 6 पेड़ करता है इसे अनुमान लगाना चाहिए कि आबादी के हिसाब से पौधा लगाना कितना जरूरी है.

लोगो को जागरूक किया गया की यह पौधा ही है जो हमे जिंदा रखने में ऑक्सीजन रूपी अमृत देता है । इस एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पर 1500 सौ पौधे लगाए गए जो दस हजार लगाने का लक्ष्य है.

इस कार्यक्रम में नरेंद्र पाल सिंह वन प्रमंडल पदाधिकारी तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर सियाशरण सिंह वनों के क्षेत्र पदाधिकारी साहेबगंज विकास कुमार पांडे वनों के क्षेत्र पदाधिकारी पूर्वी और पश्चिमी रजनीश कुमार, नवरत्न कुमार झा वनपाल एवम् अन्य वनकर्मी के साथ साथ NCC के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0