मलेरिया बुखार की रोकथाम के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया

(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)

Jun 18, 2025 - 22:32
 0  243
मलेरिया बुखार की रोकथाम के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया

फाजिल्का (आरएनआई) सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ. राज कुमार व जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. सुनीता कंबोज के दिशा-निर्देशों तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी सीएचसी दब वाला कलां डॉ. पंकज चौहान के कुशल नेतृत्व में तथा विजय कुमार मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर की देखरेख में गांव बुर्ज हनुमानगढ़ में मलेरिया बुखार की रोकथाम के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। इस दौरान मलेरिया बुखार के लक्षण व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर वरिंदर कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। मलेरिया बुखार का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जा सकता है। इस दौरान बुखार के संदिग्ध मरीजों का मलेरिया आरडीटी टेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अपने घर के आसपास के क्षेत्र की रोजाना सफाई करनी चाहिए तथा वहां किसी भी प्रकार का पानी खड़ा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि इससे मच्छर पनपते हैं। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए नालियों व तालाबों में काला तेल डाला जाना चाहिए।

घरों में अतिरिक्त कूड़ा-कचरा छत के नीचे रखना चाहिए तथा खुले आंगन में कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। घर में कूलर, फ्रीजर ट्रे, गमले आदि को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करना चाहिए। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए तथा रात को सोते समय मच्छरदानी व मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। पानी के बर्तनों को हमेशा ढककर रखना चाहिए तथा सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करना चाहिए। इस दौरान सीएचओ धर्मेश कुमार, दलजीत कौर एएनएम, आशा वर्कर व ग्रामीण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.