पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो डीपी त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनके पैत्रिक आवास पर दी गई श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदु शेखर उपाध्याय ने दिया सामाजिक चिंतन का संदेश
सुलतानपुर (आरएनआई) पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सलाहकार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. डी. पी. त्रिपाठी की छठी पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। उनके पैत्रिक आवास कादीपुर के मलिकपुर नोनरा में श्रद्धांजलि सभा कम्बल वितरण का आयोजन आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रख्यात मानस वक्ता डॉ मदनमोहन मिश्रा ने श्री राम कथा का वाचन कर प्रो डीपी त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदू शेखर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि “आज समाज की विडंबना यह है कि लोग राम को तो सुनते हैं, परंतु राम की नहीं सुनते।” उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का प्रतीक है, किंतु हम केवल उनका नाम लेते हैं, उनके आदर्शों को जीवन में नहीं उतारते।
डॉ. उपाध्याय ने स्व. डी. पी. त्रिपाठी को एक प्रखर चिंतक, समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी जी का संपूर्ण जीवन छात्र राजनीति से लेकर संसद तक वैचारिक संघर्ष और जनसेवा को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. श्रवण मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद, सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश जयसवाल, संतोष तिवारी, संजीव मिश्र सहित सैकड़ों संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. डी. पी. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक श्रीनेत तिवारी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



