नौ दिवसीय राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर कस्बे के जूनियर हाई स्कूल के मैदान में नौ दिवसीय राज्य स्तरीय कादीपुर क्रिकेट लीग का मंगलवार को धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया। 31 दिसम्बर से 8 जनवरी तक नौ दिवसीय राज्यस्तरीय खेले जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जलालपुर के प्रधान वीरेंद्र बहादुर सिंह,आयोजक धीरज मिश्रा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर प्रभुराज सिंह ने क्रिकेट पिच पर लगे फीते को काटकर किया।
उद्घाटन मैच अंबेडकर नगर एवं सुल्तानपुर की टीम के बीच हुआ । जिसमें अंबेडकर नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 12 ओवर में 135 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तानपुर की टीम ने 11.3 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार सुल्तानपुर टीम 63 रनों से मैच हार गई।इस मौके पर संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, दिनेश मिश्र पुट्टुन, सुनील यादव कमेंटेटर बांके सिंह,नदीम अहमद, सुनील कुमार यादव,नीरज तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह सिंटू,,अरविन्द कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



