दो बाइकों की आपस में भिड़ंत चार घायल, हरदोई लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में सिंह रिजॉर्ट समीप हुआ हादसा

Jan 15, 2026 - 20:19
Jan 15, 2026 - 20:25
 0  81
दो बाइकों की आपस में भिड़ंत चार घायल, हरदोई लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में सिंह रिजॉर्ट समीप हुआ हादसा

हरदोई (आरएनआई) हरदोई लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में सिंह रिजॉर्ट समीप गलत दिशा से आ रही बाईक सामने से आ रही बाईक मे जा टकराई। जिससे बाईक पर सवार चार लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 102 की दो एम्बुलेंस व 108 की एक एम्बुलेंस से चारो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला भिजवाया गया।

               कछौना थाना क्षेत्र के दलेलनगर निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मो. वारिस उम्र 22 वर्ष की गांव में बाईक रिपेयर की दुकान है।यह बुधवार देर शाम को बाईक का पार्ट बनवाने के लिए संडीला स्थिति एक दुकान पर अपने साथी चाँद पुत्र अरमान उम्र 18 वर्ष व मो. शकील पुत्र सद्दीक उम्र 40 वर्ष के साथ बाईक से संडीला जा रहे थे। कि हरदोई लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में सिंह रिजॉर्ट समीप गलत दिशा से संडीला कोतवाली क्षेत्र के सोम गांव के रहने वाले अमित पुत्र योगेंद्र ने सामने से आ रही बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाईक पर सवार चार लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों की सूचना पर पहुंची 102 की दो एम्बुलेंस व 108 की एक एम्बुलेंस से चारो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला भिजवाया गया।जहा चिकत्सक डॉ क्रांति सिंह ने दलेलनगर गांव के रहने वाले मो.शकील की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ व चाँद को हरदोई रेफर किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)