ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर एक की मौत एक घायल

पिहानी थाना क्षेत्र मे हरदोई गोपामऊ मार्ग पर कलबलहा मोड़ समीप हुआ हादसा

Jan 18, 2026 - 20:23
Jan 18, 2026 - 20:23
 0  108
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर एक की मौत एक घायल

हरदोई (आरएनआई) पिहानी थाना क्षेत्र मे हरदोई गोपामऊ मार्ग पर कलबलहा मोड़ समीप ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। तथा बाईक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ बत्तीस लेकर पहुचे ईएमटी देवेंद्र कुमार शर्मा व पायलेट सत्येंद्र ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर जयप्रकाश ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा।

              हरियावा थाना क्षेत्र के हाफिजदीनपुरवा निवासी राजेश पुत्र आशाराम उम्र 40 वर्ष ट्रैक्टर चालक है। यह रविवार सुबह 9 बजे गांव के ही अपने साथी लाखन पुत्र केशव उम्र 45 वर्ष गांव के साथ बाईक से पिहानी जा रहे थे।कि पिहानी थाना क्षेत्र मे हरदोई गोपामऊ मार्ग पर कलबलहा मोड़ समीप ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार राजेश की मौके पर मौत हो गयी।तथा बाईक पर सवार दूसरा व्यक्ति लाखन गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ बत्तीस लेकर पहुचे ईएमटी देवेंद्र कुमार शर्मा व पायलेट सत्येंद्र ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर जयप्रकाश ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।सूचना पर पहुंची पिहानी पुलिस ने राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा।

        मृतक राजेश के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि मृतक राजेश अविवाहित था।मृतक अपने पीछे माता आशारानी,भाईयों मे प्रमोद उम्र 32 वर्ष पुनीत उम्र 22 वर्ष व बहनो मे सरला उम्र 28 वर्ष व विनीता 25 वर्ष को छोड़ गया है। ऐसी अपनी घटना होने से परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)