एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म,जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Jan 12, 2026 - 19:31
Jan 12, 2026 - 19:44
 0  135
एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म,जच्चा-बच्चा सुरक्षित

हरदोई (आरएनआई) मानव सेवा को नई मिसाल पेश करते हुए 102 एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार देर शाम प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की सफल डिलीवरी कराई। अचानक रास्ते में दर्द तेज होने पर एंबुलेंस को रोककर इमरजेंसी डिलीवरी कराई गई। 

          सुरसा थाना क्षेत्र के पौथेपुरवा निवासी नसीम की पत्नी मुस्कान को रविवार शाम 6:30 बजे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई।नसीम की सूचना पर तत्काल 102 एंबुलेंस UP-32-FG-0942 को सूचना देकर बुलाए। UP-32-FG-0942 के पायलेट अरुण कुमार ने अपने ईएमटी रामजीवन को लेकर 14 किलोमीटर की दुरी 20 मिनट मे तय कर एंबुलेंस पौथेपुरवा गांव पहुंची और 6:55 पर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा अस्पताल ले जाया जा रहा था।जहा बघौली-सुरसा मार्ग पर 7:05 पर गंगापुर मोड़ समीप रास्ते में ही दर्द असहनीय होने पर एंबुलेंस को रोकना पड़ा।इस दौरान एंबुलेंस स्टाफ में ईएमटी रामजीवन और पायलट अरुन कुमार ने बुजुर्ग महिला अनवरी पत्नी अनवर उम्र 55 वर्ष के सहयोग से महिला की देखरेख करते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराई।मुस्कान ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों को तत्काल सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां स्टॉफ नर्स जुली की देखरेख में दोनों का इलाज हुआ। चिकित्सकों के अनुसार मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों ने एंबुलेंस टीम और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। ग्रामीणों ने भी कहा कि एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और साहसिक कदम से बड़ी अनहोनी टल गई और नवजात व मां को सुरक्षित जीवन मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)