केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र में सुनी 'मन की बात' कार्यक्रम का 135वाँ एपिसोड कार्यक्रम को बताया प्रेरणादायी
गुना (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जनभागीदारी, नवाचार, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रेरक प्रयासों का उल्लेख करते हुए देशवासियों से सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बूथ अध्यक्ष सेन के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया और बाद में बूथ समिति के सदस्यों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, हीरेंद्र सिंह चौहान आदि थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



