देवास: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे श्री शीलनाथ धूनी, संतोष नाथ महाराज से लिया आशीर्वाद; कांग्रेस पर कसा तंज

Monday, June 29, 2026 - 20:14
Updated: 2 months ago
0
देवास: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे श्री शीलनाथ धूनी, संतोष नाथ महाराज से लिया आशीर्वाद; कांग्रेस पर कसा तंज

देवास। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को देवास स्थित श्री शीलनाथ धूनी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पंच अग्नि तपस्या कर रहे हरियाणा से आए संत श्री संतोष नाथ महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने ही जीतू पटवारी के बयान की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही नेताओं के बयान एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं, जिससे पार्टी की स्थिति स्पष्ट दिखाई देती है।

मंत्री के श्री शीलनाथ धूनी पहुंचने के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संत समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User