देहरादून में निहंगों का हंगामा: बैरिकेडिंग तोड़ उत्तराखंड में घुसे, देर रात समझाइश के बाद पांवटा साहिब लौटाए गए

Friday, June 26, 2026 - 12:21
0
देहरादून में निहंगों का हंगामा: बैरिकेडिंग तोड़ उत्तराखंड में घुसे, देर रात समझाइश के बाद पांवटा साहिब लौटाए गए

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार को तनाव उस समय बढ़ गया, जब निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गया। तलवारें लहराते हुए आगे बढ़ रहे निहंगों को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई। देर रात तक चली तनातनी और प्रशासन की समझाइश के बाद सभी निहंगों को वापस पांवटा साहिब की ओर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे करीब 200 निहंगों को पुलिस-प्रशासन ने कुल्हाल चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया था। इसके बाद पांवटा साहिब गुरुद्वारे में करीब दो घंटे तक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और निहंग प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

वार्ता विफल होने के बाद कुछ निहंग वापस लौट गए, जबकि 20 से 30 निहंग कुल्हाल पुल पार कर चेक पोस्ट तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कई घंटे तक चली तनातनी के बाद उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून-पांवटा राजमार्ग की ओर बढ़ गए। इस दौरान कुछ निहंगों ने तलवारें लहराईं और रास्ते में पुलिस द्वारा लगाए गए दो डंपरों में भी तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन ने जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर तैनात कर दिया। निहंग हेमकुंड साहिब जाने की मांग पर अड़े हुए थे। हालांकि, देर रात प्रशासन की पहल और बातचीत के बाद स्थिति शांत हुई और सभी निहंगों को सुरक्षित रूप से पांवटा साहिब की ओर वापस भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User