हरदोई में पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक: खराब प्रगति पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों को चेतावनी

Monday, May 25, 2026 - 20:49
Updated: 3 months ago
0
हरदोई में पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक: खराब प्रगति पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों को चेतावनी

हरदोई(आरएनआई)। विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के साथ विभागीय बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों के राज्य वित्त व्यय में विकास खण्ड भरावन, माधौगंज, बिलग्राम एवं अहिरोरी की प्रगति खराब पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।

सीएससी सेवाओं, डिजिटल लाइब्रेरी और स्वच्छता योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

बैठक में ग्राम पंचायतों द्वारा सीएससी सर्विसेज के अंतर्गत पंचायत सहायकों से न्यूनतम पांच सेवाएं संचालित कराए जाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया कि पंचायत सहायकों के माध्यम से सेवाओं की संख्या बढ़ाकर प्रगति सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त डिजिटल लाइब्रेरी सत्यापन, 15वें वित्त आयोग की फीडिंग, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय आवेदनों के निस्तारण, आरआरसी निर्माण तथा ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रगति तेज करने के भी निर्देश दिए गए।

लंबित ऑडिट आपत्तियों पर सख्ती, संडीला और सांडी के एडीओ पंचायत को चेतावनी

बैठक में ग्राम पंचायतों में लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। विकास खण्ड संडीला एवं सांडी द्वारा पिछले 15 दिनों में कोई प्रगति न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को चेतावनी जारी की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि आगामी तीन दिनों में प्रगति नहीं होती है तो जिला पंचायत राज अधिकारी अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित करें।

बैठक में जिला समन्वयक ज्योतिष दिवाकर, मनीष कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक शील निधि दीक्षित, संदीप कुमार तथा समस्त विकास खण्डों के खण्ड प्रेरक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User