महिलाएं राजनीति में मोहरा नहीं': सीएम विजय की मां पर टिप्पणी से हंगामा, खुशबू सुंदर ने अपनी ही पार्टी के नेता को घेरा

Sunday, August 16, 2026 - 12:56
0
महिलाएं राजनीति में मोहरा नहीं': सीएम विजय की मां पर टिप्पणी से हंगामा, खुशबू सुंदर ने अपनी ही पार्टी के नेता को घेरा

तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मुख्यमंत्री विजय की मां को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की कथित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने टिप्पणी को बेहद अपमानजनक बताते हुए कहा कि राजनीतिक बहस में महिलाओं और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है।

खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री की मां को लेकर की गई टिप्पणी घिनौनी है और ऐसी बातें किसी भी मंच पर स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा नारी शक्ति और महिलाओं के सम्मान की बात करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल सरकार के कामकाज पर सवाल उठा सकते हैं, जनता से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं और नेताओं की नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन राजनीतिक बहस के लिए किसी महिला को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। सुंदर ने कहा, "महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरा नहीं हैं।"

क्या है पूरा विवाद?

विवाद मुख्यमंत्री विजय की ओर से डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। विजय ने अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट से स्टालिन की हार का जिक्र करते हुए उनके पिता को लेकर टिप्पणी की थी।

इसके जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने विजय की मां को लेकर टिप्पणी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, नागेंद्रन ने बाद में अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को राजनीतिक फायदे के लिए गलत तरीके से पेश किया गया।

खुशबू सुंदर ने नेताओं से अपील की कि राजनीतिक विरोध के दौरान महिलाओं का अपमान करने वाली भाषा से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इस दुनिया में एक महिला और मां की वजह से आया है, इसलिए मां का अपमान बेहद दुखद और पीड़ादायक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User