कैलारस में गलतफहमी में दिया गया CPR, शिक्षिका की दो पसलियां टूटीं
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस में प्राथमिक उपचार के दौरान हुई एक गंभीर चूक का मामला सामने आया है। गर्मी के कारण स्कूटी से गिरने वाली एक शिक्षिका को हार्ट अटैक समझकर मौके पर मौजूद युवकों ने सीपीआर (CPR) देना शुरू कर दिया, जिससे उनकी दो पसलियां टूट गईं।
जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ललिता गर्मी और चक्कर आने के कारण स्कूटी से गिर गई थीं। घटना के बाद वहां मौजूद दो युवकों ने बिना चिकित्सकीय पुष्टि के उन्हें हार्ट अटैक मानते हुए लगातार सीपीआर देना शुरू कर दिया।
बाद में अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि शिक्षिका को हार्ट अटैक नहीं आया था। चिकित्सकों के अनुसार, गलत तरीके और बिना आवश्यकता के दिए गए सीपीआर के कारण उनकी दो पसलियां टूट गईं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सीपीआर केवल तभी दिया जाना चाहिए, जब व्यक्ति बेहोश हो, सामान्य रूप से सांस न ले रहा हो और कार्डियक अरेस्ट की स्थिति हो। ऐसी स्थिति में प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा ही सही तकनीक से सीपीआर दिया जाना चाहिए। बिना आवश्यकता या गलत तरीके से सीपीआर देने से गंभीर शारीरिक चोटें लग सकती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)