गुना में बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, 18 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे किसानों को वर्चुअली संबोधित
कृषि उपज मंडी नानाखेड़ी में 18 अगस्त को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक व्यवस्था, पार्किंग, लाइव स्ट्रीमिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पार्किंग व्यवस्था के दिए निर्देश
कलेक्टर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों के आने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
किसानों को मिलेगी कृषि की नवीन जानकारी
महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली किसानों को संबोधित करेंगे। उन्नतशील किसानों से संवाद के साथ कृषि की आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं कृषि से अधिक लाभ लेने की जानकारी दी जाएगी। विभागों द्वारा प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे,अपर कलेक्टर अखिलेश जैन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)