विशेष अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूहों के गठन में लाई जाए तेजी : सीडीओ

Monday, May 25, 2026 - 20:50
Updated: 3 months ago
0
विशेष अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूहों के गठन में लाई जाए तेजी : सीडीओ

हरदोई। आज दिनांक 25 मई 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी/उपायुक्त स्वतः रोजगार, सभी खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), जिला मिशन प्रबंधक एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर परिवार संतृप्तीकरण एवं नए स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही समूहों के बैंक खाते खुलवाने के लिए बैंक स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कैडरों की नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर उन्हें सक्रिय रखा जाए तथा आवश्यकता के अनुसार नए कैडरों का चयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति तेज हो सके।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चिन्हित परिवारों की महिलाओं को शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, मनरेगा जॉब कार्डधारक महिलाओं को समूहों से आच्छादित करने तथा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत डिजिटल आजीविका रजिस्टर भरने और आय आंकलन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति को अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User