लक्ष्मी मित्तल की स्टील फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही, कई इलाकों में नुकसान

Monday, August 17, 2026 - 17:07
0
लक्ष्मी मित्तल की स्टील फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही, कई इलाकों में नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रविवार, 16 अगस्त 2026 को एक बार फिर तनाव बढ़ गया। यूक्रेन की ओर से रूस के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए जाने के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान यूक्रेन के क्रिवी रिह स्थित आर्सेलरमित्तल स्टील प्लांट को भी नुकसान पहुंचा।

यह प्लांट भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के आर्सेलरमित्तल समूह का हिस्सा है और यूक्रेन की प्रमुख स्टील कंपनियों में शामिल है। कंपनी के मुताबिक, हमले में प्लांट के बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण हिस्से प्रभावित हुए। नुकसान के बाद उत्पादन को कुछ समय के लिए आंशिक रूप से रोकना पड़ा।

क्रिवी रिह में दो लोगों की मौत

रूस के हमले से क्रिवी रिह में दो लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा सुमी और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में भी लोगों के मारे जाने की खबर है।

कीव में भी कई जगह आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूसी हमलों के कारण राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कई लोग घायल हुए। शहर के एक बड़े बुक मार्केट में भी आग फैल गई।

रूस पर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले

इससे पहले यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए थे। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।

यूक्रेन हाल के महीनों में रूस के सैन्य, ऊर्जा और लॉजिस्टिक ठिकानों को निशाना बनाकर हमले तेज कर रहा है। वहीं रूस की ओर से यूक्रेन के शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं।

रविवार को हुए हमलों से एक बार फिर साफ हुआ कि युद्ध का असर केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं है। औद्योगिक क्षेत्रों और आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर भी इसका असर पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User