प्रतापगढ़ में हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिला कायस्थ महासभा का प्रतिनिधिमंडल

Sunday, August 9, 2026 - 18:32
Updated: 16 hours ago
0
प्रतापगढ़ में हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिला कायस्थ महासभा का प्रतिनिधिमंडल

प्रतापगढ़ के महुली में मकान ढहने से कायस्थ परिवार के छह लोगों की मौत के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिलने घटनास्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव सहारा, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पट्टी अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट सहित संगठन के कई पदाधिकारी महुली पहुंचे।

इस दौरान जिला महामंत्री दीपक श्रीवास्तव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ राजीव श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला सभा ज्योति श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल के घटनास्थल पहुंचने की सूचना पर प्रतापगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के पुत्र एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार पाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों ने महासभा के पदाधिकारियों और पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि परिवार की हरसंभव मदद के लिए प्रशासन और सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User