अखिलेश यादव बोले- देश को परिसीमन की नहीं, सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत
लखनऊ में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने परिसीमन से ज्यादा सीमाओं की सुरक्षा का मुद्दा महत्वपूर्ण है।
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि गोरखपुर में 500 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कानपुर एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां गड्ढे हो गए हैं।
महंगाई और किसानों के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने पेट्रोल में ई20 मिलाए जाने, किसानों को खाद और डीएपी की समस्या तथा लखनऊ में जगह-जगह कूड़े को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने सरकार के 300 करोड़ पेड़ लगाने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि ये पेड़ कहां लगाए गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की लड़ाई के साथ समाज को जागरूक और एकजुट करने का काम जारी रखेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)