मथुरा में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जिलाध्यक्ष से मारपीट का आरोप; लाठी-डंडे चले, चार पदाधिकारी घायल

Friday, August 14, 2026 - 22:28
0
मथुरा में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जिलाध्यक्ष से मारपीट का आरोप; लाठी-डंडे चले, चार पदाधिकारी घायल

मथुरा के नौहझील में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बैठक के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। जिलाध्यक्ष को बचाने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई।

घटना के दौरान बैठक स्थल पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सियां फेंकी गईं और लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। इस पूरे विवाद में जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के चार पदाधिकारी घायल हो गए।

यह बैठक नौहझील के शेरगढ़ रोड स्थित रामा मैरिज गार्डन में शुक्रवार दोपहर आयोजित की गई थी। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और कर्नाटक की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि निंबालकर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थीं। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए थे।

बताया गया कि पर्यवेक्षक संगठन और पदाधिकारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग फीडबैक ले रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ कथित तौर पर विवाद शुरू कर दिया, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

घटना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के अलावा जिला उपाध्यक्ष अप्रयम सक्सेना, जिला महासचिव दीपक दीक्षित और पूर्व शहर अध्यक्ष एवं हाथरस कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि घायल हुए हैं।

मामले में विक्रम वाल्मीकि की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसमें पांच नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User