फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट

Sunday, July 19, 2026 - 22:03
0
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को लेकर फुटबॉल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्यभर के होटलों, रेस्टोरेंट और अन्य भोजनालयों को 19 जुलाई की रात से 20 जुलाई तड़के 4 बजे तक खुले रखने की विशेष अनुमति दी है।

सरकार के गृह विभाग ने नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मांग स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया। गृह विभाग की सह सचिव मुग्धा धुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छूट केवल बंद परिसरों या इमारतों के भीतर संचालित प्रतिष्ठानों पर लागू होगी।

हालांकि, सरकार ने इस अनुमति के साथ कई सख्त शर्तें भी लागू की हैं। आदेश के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की होगी। उन्हें परिसर के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने होंगे। यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

सरकार ने ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन भी अनिवार्य किया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम के उपयोग के दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यकता पड़ने पर इस विशेष अनुमति को रद्द करने का अधिकार रहेगा। साथ ही, राज्य के पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारियों और पुलिस आयुक्तों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User