पश्चिम एशिया में ड्रोन वॉर की नई तैयारी, सेंटकॉम ने बनाई ‘फाल्कन स्ट्राइक’ की योजना

Saturday, August 15, 2026 - 17:31
0
पश्चिम एशिया में ड्रोन वॉर की नई तैयारी, सेंटकॉम ने बनाई ‘फाल्कन स्ट्राइक’ की योजना

वेस्ट एशिया में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पहली बहुराष्ट्रीय और मल्टी-डोमेन अटैक ड्रोन टास्क फोर्स बनाने की योजना का ऐलान किया है। इसका नाम ‘टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक’ रखा गया है। इस पहल में अमेरिका के साथ उसके क्षेत्रीय साझेदार भी शामिल होंगे।

सेंटकॉम के मुताबिक, नई टास्क फोर्स के तहत हवा, समुद्र की सतह और समुद्र के भीतर संचालित होने वाले मानवरहित सिस्टम को एक साझा ढांचे में एकीकृत किया जाएगा। इसमें वन-वे अटैक ड्रोन समेत विभिन्न प्रकार के मानवरहित सिस्टम शामिल होंगे। इसका उद्देश्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ड्रोन क्षमताओं को एक साथ जोड़कर मल्टी-डोमेन ताकत तैयार करना है।

स्कॉर्पियन स्ट्राइक के बाद अगला कदम

फाल्कन स्ट्राइक की योजना सेंटकॉम द्वारा ‘टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक’ गठित किए जाने के करीब नौ महीने बाद सामने आई है। अमेरिकी सेना ने स्कॉर्पियन स्ट्राइक को मध्य पूर्व में अपनी पहली समर्पित वन-वे अटैक ड्रोन यूनिट बताया था।

स्कॉर्पियन स्ट्राइक की प्रमुख उपलब्धियों में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत से एरियल अटैक ड्रोन का पहला लॉन्च भी शामिल है। सेंटकॉम के अनुसार, यूनिट ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान वन-वे अनमैन्ड एरियल सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके अलावा जुलाई में ईरानी पोर्ट फैसिलिटी पर किए गए हमलों में मानवरहित अटैक वेसल का भी इस्तेमाल किया गया।

एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताई नई टास्क फोर्स की क्षमता

सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि ‘टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक’ स्कॉर्पियन स्ट्राइक की सफलता को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोगियों और साझेदारों के बीच तेजी से हो रहा नवाचार नई क्षमताओं को विकसित करने में मदद कर रहा है।

उनके मुताबिक, इन नई क्षमताओं को एक साथ एकीकृत और तैनात करने से अमेरिका और उसके सहयोगियों को भविष्य में मानवरहित प्रणालियों की नई संभावनाओं को तेजी से समझने और उनका इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User