जीतो जाब फेयर कार्यक्रम में खिरकिया में देखने को मिला उत्साह का नजारा

Sunday, May 24, 2026 - 15:25
0
जीतो जाब फेयर कार्यक्रम में खिरकिया में देखने को मिला उत्साह का नजारा

खिरकिया (आरएनआई)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन अर्थात जीतो द्वारा शनिवार को स्थानीय खिरकिया समता परिसर में जाब फेयर कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीमती लबीना घाघरे तथा अतिविशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार श्रीमती प्रिंसी जैन थी तथा विशिष्ट अतिथि एवं प्रखर वक्ता पत्रकार सुनील जैन थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं श्री साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व कार्यसमिति सदस्य निर्मल विनायक ने की। उल्लेखनीय है कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा 23 मई को एक वृहद नेशनल जॉब फेयर का आयोजन किया गया। यह एक राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला था, जिसे देश भर के 180 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करना था। इसका उद्देश्य विभिन्न उद्योगों और MSMEs में युवाओं व योग्य उम्मीदवारों को नियोक्ताओं से सीधे जोड़ना था। इस मेगा जॉब फेयर में ब्लिंकइट (Blinkit), GM Modulars, Dataman, कटारिया इकोटेक और कुलदीप मोटर्स जैसी कई राष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया।जीतो जाब पोर्टल पर नौकरी की चाहना रखने वाले सभी प्रतिभागियों के रिज्यूम (बायोडाटा) जीतो जाब पोर्टल पर अपलोड कर जानकारी प्रदान की गई।कंपनियों के द्वारा आवश्यक व्यक्तियों का चयन कर उन्हें सर्वप्रथम ऑनलाइन फिर ऑफलाइन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित कर चयनित किया जाएगा। खिरकिया में 52 युवाओं ने अपने रिज्यूम प्रस्तुत किए, जिन्हें जीतो जॉब पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।जीतो जाब फेयर के प्रारंभिक चरण की शुरुआत नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से सुनीता कबाड़ एवं पायल भंडारी द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत-सम्मान क्रमशः विजया चोपड़ा,उज्जवला बाफना, नगीनचंद मेहता, मोहन सोनी,नरेंद्र विनायक द्वारा किया गया।

अतिथियों का प्रेरणादायी सम्बोधन

सर्वप्रथम जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के स्थानीय रिप्रेजेंटेटिव सुनील जैन ने जीतो जाब फेयर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश में लगभग 180 स्थानों पर यह आयोजित किया जा रहा है जिसमें योग्यता के माध्यम से अवसर प्रदान किए जावेंगे।उन्होंने कहा कि जब हम जीतो यानी जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन का नाम सुनते हैं, तो हमारे मन में एक ऐसे संगठन की छवि उभरती है जो केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि जिसका उद्देश्य सेवा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण है।​आज जीतो विश्व स्तर पर जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रहा है। चाहे युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं (UPSC/MPSC) के लिए तैयार करना हो, नए स्टार्टअप्स को फंडिंग देना हो, या फिर इस तरह के जॉब फेयर लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना हो—जीतो ने हमेशा अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया है।नायब तहसीलदार प्रिंसी जैन ने कहा जीतो के सहयोग से मैं स्वयं इस मुकाम तक पहुंची हूं।

तहसीलदार लवीना घाघरे ने कहा कि जैन समाज का सदैव सेवा,परोपकार सहयोग रहता है अपने साहसिक सामर्थ से आगे बढ़ते हैं।उन्होंने जैन समाज की सराहना करते हुए कहा कि आज देश भर में जैन समाज शिक्षा, समाजसेवा, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आभार निर्मल विनायक ने व्यक्त किया, संचालन आशीष समदड़िया ने किया। इस अवसर पर रूपेश भंडारी, पारस चोरड़िया,मयूर विनायक,पलक जैन,ऋषिका मुणोत,अदिति रांका,आस्था चोपड़ा,अमम समदड़िया,श्रुति रांका,आगम रांका,गौरव विनायक,मोहन सोनी,विजेंद्र राजपूत,रितेश रांका,पंकज भंडारी,अक्षय भंडारी एवं समता महिला मंडल की सक्रिय भूमिका

के साथ सहयोग सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User