चाचौड़ा में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस: नप अध्यक्ष नाटानी ने किया ध्वजारोहण

Sunday, August 16, 2026 - 19:27
Updated: 1 day ago
0
चाचौड़ा में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस: नप अध्यक्ष नाटानी ने किया ध्वजारोहण

चाचौड़ा अंचल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जब शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मुख्य बाजार में एकत्रित हुए। यहां नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता नाटानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात भव्य प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंची।

विजय स्तंभ पर हुआ मुख्य समारोह, विकास गाथा का हुआ वाचन

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अमित सोनी के कुशल निर्देशन में मुख्य समारोह कम्युनिटी हॉल प्रांगण स्थित विजय स्तंभ पर आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रकाशबाई मीना ने गरिमामय उपस्थिति के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीईओ संजीत कुमार श्रीवास्तव ने जिले की विकास गाथा और जनकल्याणकारी योजनाओं का वाचन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User