गुना में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान, परशुराम चौराहे के डिवाइडर की सफाई कर लगाए पौधे

Sunday, August 16, 2026 - 19:30
Updated: 1 day ago
0
गुना में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान, परशुराम चौराहे के डिवाइडर की सफाई कर लगाए पौधे

पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने की दिशा में ‘परवाज़ एवं जागरूक ग्रुप’ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उम्रग्रुप के सदस्यों ने नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी के साथ मिलकर परेड ग्राउंड के सामने परशुराम चौराहे वाले डिवाइडर की विशेष सफाई की और वहां पौधरोपण किया।

​अभियान के दौरान सदस्यों ने न केवल डिवाइडर पर जमे कचरे को साफ किया, बल्कि नए पौधे लगाकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में डिवाइडर पर और भी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे सड़क की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ हरियाली भी बनी रहे।

​नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी जी ने ग्रुप के इस नागरिक प्रयास की सराहना की और कहा कि शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए ऐसे सामाजिक प्रयासों की बेहद आवश्यकता है।

​अभियान में शामिल सदस्य:मधु रघुवंशी, अमित तिवारी, दिनेश शिवहरे, निधि शर्मा, विशालाक्षी कौशल, वेदप्रकाश, मुकेश प्रजापति, 

राहुल धाकड़,​हरीश यादव,अवलोक शर्मा,भानुप्रताप कौशल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User