दयोदया एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स पार, दो मोबाइल और नगदी सहित 58 हजार का माल पार
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दयोदया एक्सप्रेस से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रही एक महिला यात्री का बैग अज्ञात चोर उड़ा ले गया। मामला जीआरपी थाना विदिशा में शून्य पर दर्ज होने के बाद असल कायमी हेतु जीआरपी थाना गुना स्थानांतरित किया गया है। जानकारी के अनुसार, विदिशा निवासी रानी रैकवार (32) बीते दिन अपने परिवार के साथ ट्रेन क्रमांक 12181 दयोदया एक्सप्रेस के कोच एस-5 में सागर से जयपुर की यात्रा कर रही थीं। अशोकनगर स्टेशन निकलने के बाद महिला को नींद आ गई। जब गुना स्टेशन पर ट्रेन रुकी और महिला की नींद खुली, तो सीट पर रखा उनका भूरे रंग का लेडीज पर्स गायब था।
पर्स में लगभग 48,000 रुपये कीमत के दो ओप्पो स्मार्टफोन, 10,000 रुपये नगद, दो चार्जर एवं एसबीआई का एटीएम कार्ड रखा हुआ था। महिला ने खाटू श्याम से लौटने के बाद विदिशा जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। चूंकि घटना गुना स्टेशन सीमा की है, इसलिए जीआरपी विदिशा से शून्य एफआईआर (060/26) प्राप्त होने पर जीआरपी गुना पुलिस ने धारा 305(सी) बीएनएस के तहत असल अपराध कायम कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)