गुनिया नदी सफाई अभियान में उतरे कलेक्टर कन्याल, तीखी बहस के बीच कराया ‘हैप्पी एंडिंग’
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ मिलकर गोपालपुरा से बांसखेड़ी पुलिया तक पदयात्रा की और काम का जायजा लिया
कलेक्टर ने कहा, नदी में एकत्रित की गई मिट्टी को अगले 15 दिनों के भीतर उठाया जाएगा, बरसात पूर्व इतना काम कर देना है कि पानी का भराव न हो
कलेक्टर ने गुनिया सफ़ाई में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पुष्पराग और VHP नेता सुरेश शर्मा के बीच हुई तीखी बहस का भी हैप्पी एंडिंग कराया और पुलिया के आसपास से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए
खास बात ये रही कि शहर हित सभी पक्ष गुनिया की सफाई पर सहमत हैं और चाहते हैं कि बाढ़ के हालात न बने और कोई जन हानि न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)