सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: हफ्तेभर मौत से लड़ने के बाद संतोष तिवारी का निधन, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sunday, May 24, 2026 - 15:21
Updated: 3 months ago
0
सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: हफ्तेभर मौत से लड़ने के बाद संतोष तिवारी का निधन, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कछौना, हरदोई (आरएनआई)। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कछौना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी संतोष तिवारी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। करीब एक सप्ताह तक लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चले इलाज के बाद रविवार सुबह उनका निधन हो गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार संतोष तिवारी (50), सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार तिवारी के पुत्र थे। बीते 16 मई को वह लखनऊ-पलिया हाईवे स्थित अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। कान से खून बहने लगा था तथा जबड़ा भी टूट गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।

करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। संतोष तिवारी के निधन की खबर मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मेहंदी घाट पर किया जाएगा।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को सामने लाता है। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना लोग अपनी जान गंवा रहे हैं या गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। इसके बावजूद यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों में अपेक्षित जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User