असमय रथ यात्रा पर विवाद: कलिंग सेना ने इस्कॉन को दी चेतावनी, पुरी-भुवनेश्वर में विरोध का एलान

Saturday, July 11, 2026 - 12:55
0
असमय रथ यात्रा पर विवाद: कलिंग सेना ने इस्कॉन को दी चेतावनी, पुरी-भुवनेश्वर में विरोध का एलान

ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सामाजिक और राजनीतिक संगठन कलिंग सेना ने इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) को परंपरा से हटकर असमय रथ यात्रा आयोजित करने पर कड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने 16 जुलाई को पुरी में प्रस्तावित रथ यात्रा के दौरान इस्कॉन के भक्तों का विरोध करने और उन्हें प्रवेश नहीं करने देने का एलान किया है। साथ ही भुवनेश्वर में भी इस्कॉन की रथ यात्रा रोकने की बात कही गई है।

भुवनेश्वर में कलिंग सेना के कार्यकर्ताओं ने इस्कॉन मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि संगठन भगवान जगन्नाथ की परंपराओं और ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत की अनदेखी कर रहा है। यह विरोध पुरी के गजपति महाराज दिब्यसिंह देब की उस अपील के बाद तेज हुआ, जिसमें उन्होंने दुनिया भर में रथ यात्रा शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार आयोजित करने का आग्रह किया था।

कलिंग सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ ने कहा कि इस्कॉन ने गजपति महाराज का अपमान किया है, जिन्हें भगवान जगन्नाथ का प्रथम सेवक माना जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन के कार्यकर्ता पुरी और भुवनेश्वर में इस्कॉन की रथ यात्रा का विरोध करेंगे। हालांकि, इस्कॉन की भुवनेश्वर शाखा का कहना है कि वह पुरी श्रीमंदिर की परंपराओं के अनुरूप ही रथ यात्रा का आयोजन करती है। विवाद के बीच प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User