अधीर रंजन चौधरी की सुरक्षा घटी, वाई प्लस से एक्स श्रेणी में किया गया बदलाव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी की केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब तक वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त कर रहे अधीर चौधरी को सुरक्षा समीक्षा के बाद एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यह फैसला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो महीने बाद सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों की नियमित समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधीर चौधरी फिलहाल न तो सांसद हैं और न ही विधायक। इसके अलावा वह कांग्रेस में किसी प्रमुख संगठनात्मक पद पर भी नहीं हैं और वर्तमान में केवल कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। सांसद रहते हुए उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, जिसके तहत उनके साथ पांच सुरक्षा कर्मी तैनात रहते थे।
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अधीर रंजन चौधरी को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा में उस समय कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब सुरक्षा श्रेणी कम किए जाने के फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वहीं, वर्ष 2023 में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी अधीर चौधरी को मिली केंद्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए भाजपा के साथ उनकी कथित "सेटिंग" का आरोप लगाया था। हालांकि अधीर चौधरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)