रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! CAG रिपोर्ट में स्टेशनों के पेयजल में E. Coli मिलने का खुलासा

Sunday, August 16, 2026 - 21:26
0
रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! CAG रिपोर्ट में स्टेशनों के पेयजल में E. Coli मिलने का खुलासा

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में गंभीर खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों के वाटर कूलर और नलों के पानी में E. Coli और टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए।

CAG की यह रिपोर्ट 2019-20 से 2023-24 के दौरान देश के 512 गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के ऑडिट पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर नियम और दिशा-निर्देश तय किए थे, लेकिन कई क्षेत्रीय रेलवे जोन इनका प्रभावी ढंग से पालन नहीं कर सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, छह अलग-अलग जोन के 59 स्टेशनों पर पेयजल की बैक्टीरियोलॉजिकल जांच तक नहीं कराई गई। वहीं दक्षिण रेलवे के कोयंबटूर और पलक्कड़ जंक्शन के वाटर कूलर के पानी में भी गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलीं। दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद स्टेशन के पेयजल में E. Coli की मौजूदगी पाई गई।

पूर्वी रेलवे के मधुपुर स्टेशन का पानी भी गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसके अलावा, 2022-23 में आठ जोन के 49 स्टेशनों और 2023-24 में नौ जोन के 56 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर लगे नलों के पानी में टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए।

रिपोर्ट में पेयजल की नियमित जांच और रेलवे बोर्ड के निर्धारित मानकों के पालन की जरूरत पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User