अंधविश्वास की पराकाष्ठा: काली माता मंदिर में महिला ने जीभ काटने का किया प्रयास
हरदोई (आरएनआई) आस्था और अंधविश्वास की महीन रेखा जब धुंधली हो जाती है, तो परिणाम भयावह रूप ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के काली माता मंदिर में सामने आया, जहां लगभग 55 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से धार्मिक आवेश में अपनी जीभ काटने का प्रयास कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला बावन चुंगी, थाना कोतवाली शहर क्षेत्र की निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि क्या आज भी आधुनिक समाज में अंधभक्ति और कुप्रथाएं इंसानी विवेक पर भारी पड़ रही हैं? क्या धार्मिक आस्था के नाम पर ऐसे आत्मघाती कृत्यों को रोका जा सकेगा?
क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री सुबोध गौतम ने बताया—
“सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)