स्कूल जाने के लिए 5 किमी पैदल चलने को मजबूर 200 बच्चे, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; सरकार से मांगा जवाब

Sunday, August 16, 2026 - 12:17
0
स्कूल जाने के लिए 5 किमी पैदल चलने को मजबूर 200 बच्चे, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज/हमीरपुर। हमीरपुर जिले के चंदूपुर गांव में खराब सड़क के कारण 200 से अधिक स्कूली बच्चों को करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करना पड़ा। बच्चों के साथ करीब 50 अभिभावक भी मौजूद रहे। मामले का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की पीठ ने कहा कि जिस काम की जिम्मेदारी सरकार की है, उसके लिए छोटे बच्चों को सड़क पर उतरना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दरअसल, चंदूपुर गांव में स्कूल जाने वाली करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बेहद खराब है। बारिश के दौरान बच्चों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों को पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचना पड़ा।

हाईकोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार, हमीरपुर के जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने यह भी संज्ञान में लिया कि सड़क निर्माण के लिए 1.81 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पहले से लंबित है, बावजूद इसके काम शुरू नहीं हुआ।

मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User