22 हजार की रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

Saturday, April 25, 2026 - 20:13
Updated: 4 months ago
0
22 हजार की रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

हरदोई (आरएनआई) भ्ष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई में बिजली विभाग के अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मुस्तकीम आलम ने आरोप लगाया था कि उसकी भूमि पर सिंचाई कार्य हेतु बोरिंग (नलकूप) के लिए ट्रांसफार्मर लगाने एवं विद्युत कनेक्शन दिलाने के एवज में अवर अभियंता पवन कुमार वर्मा द्वारा 22,000 रुपये की अवैध मांग की जा रही थी।

शिकायत की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ मण्डल की ट्रैप टीम ने सुनियोजित योजना के तहत जाल बिछाया और अवर अभियंता पवन कुमार वर्मा को 22,000 रुपये उत्कोच लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विद्युत उपकेन्द्र कराही में तैनात था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना बघौली, जनपद हरदोई में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User