नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व, पूजा का शुभ समय 5:51 से 8:29 बजे तक
हाथरस, पंडित एसएन चतुर्वेदीहाथरस। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। सिद्ध गोपाल सेवा समिति के संस्थापक पंडित एसएन चतुर्वेदी के अनुसार इस बार नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। उन्होंने बताया कि पूजा का श्रेष्ठ समय सुबह 5:51 से 8:29 बजे तक रहेगा। नाग पंचमी पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना गया है। गंगाजल से अभिषेक करने से मनोकामना पूर्ति, गुलाबजल से दांपत्य जीवन में मधुरता, दूध से वंशवृद्धि और गन्ने के रस से लक्ष्मी वृद्धि की मान्यता है। शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए सरसों के तेल से अभिषेक तथा कालसर्प योग से पीड़ित लोगों को इस दिन रुद्राभिषेक कराने की सलाह दी गई है। नाग पूजन में दूध व चावल अर्पित करने तथा जरूरतमंदों को अन्न व मिष्ठान का दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)