बागला कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता, नारी सशक्तीकरण पर गूंजे स्वर

Saturday, April 11, 2026 - 10:24
Updated: 4 months ago
0
बागला कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता, नारी सशक्तीकरण पर गूंजे स्वर

हाथरस (आरएनआई) सेठ फूलचन्द बागला (पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में मिशन शक्ति के फेज़ पांच के द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी सशक्तीकरण विषय पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नारी को बराबरी का दर्जा देना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी को अपनी सोच और मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना होगा।विभाग प्रभारी प्रो. सुनन्दा महाजन ने अपनी कविता के माध्यम से नारी सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. चन्द्रशेखर रावल ने कहा कि सनातन परम्परा में नारी को सदैव सम्मान और समानता का स्थान प्राप्त रहा है, लेकिन समय के साथ आई विकृतियों को दूर कर हमें पुनः उस गौरवशाली परम्परा को स्थापित करना होगा।इस अवसर पर प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. एमपी सिंह, बृजेश सिंह कुशवाहा और डॉ. प्रेम किशोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।प्रतियोगिता में एमए हिन्दी द्वितीय सेमेस्टर की दीप्ति उपाध्याय ने प्रथम स्थान, शालू सिंह ने द्वितीय और सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में क्षमा शर्मा, खुशी, सलोनी, शीतल (एमए द्वितीय सेमेस्टर) तथा नेहा शर्मा (एमए चतुर्थ सेमेस्टर) शामिल रहीं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User