जिला अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र शुरू, 10 बेड की सुविधा से मरीजों को मिलेगा सहारा
हाथरस (आरएनआई) जिला अस्पताल में नशे के शिकार मरीजों के उपचार के लिए नशामुक्ति केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सूर्य प्रकाश ने केंद्र की व्यवस्थाओं और उपचार प्रक्रिया की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि केंद्र में 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जहां प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा मरीजों की देखभाल की जाएगी। उपचार की शुरुआत ओपीडी परामर्श से की जाती है, इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाता है।मरीजों को दवाइयों के साथ इंजेक्शन, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार सामान्य नशे, जैसे शराब के आदी मरीज अपेक्षाकृत जल्दी ठीक हो जाते हैं, जबकि गंभीर मामलों में 3 से 4 महीने तक का समय लग सकता है।जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय भी रेफर किया जाएगा। नशामुक्ति केंद्र के शुरू होने से जिले में नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

