सरकारी योजनाओं के जरिए मत्स्य रोजगार स्थापित करें – डॉ मुनीश कुमार
हरदोई (आरएनआई) प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय कार्यक्रम के तहत मत्स्य विभाग द्वारा गांधी भवन ग्राउंड में जागरूकता एवं लाभार्थी शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार ने उपस्थित लाभार्थियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन योजना, एरेशन सिस्टम की स्थापना, मत्स्य पालक कल्याण कोष तथा सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से जनपद में मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए बेरोजगार युवक-युवतियां और किसान मत्स्य पालन को अपनाकर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।
शिविर में ग्राम समाज के तालाबों के पट्टाधारकों एवं अन्य मत्स्य किसानों को लाभान्वित करते हुए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 59 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये तक का निशुल्क बीमा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के डाटाबेस पोर्टल पर 32 लाभार्थियों के पंजीकरण कराए गए तथा मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 22 आवेदन प्राप्त कर अग्रसारित किए गए।
सहायक निदेशक ने बताया कि जिन लाभार्थियों के दस्तावेज अधूरे थे, उन्हें दस्तावेज पूर्ण होने पर कार्यालय में बुलाकर आवेदन कराए जाएंगे। इस प्रकार शिविर में कुल 113 लोगों को मत्स्य विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी लीड बैंक मैनेजर रवि, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार, प्रभारी प्रबंधक दुग्ध संघ, प्रभारी सीएचसी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)