यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में बदले संयुक्त मजिस्ट्रेट
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, मुरादाबाद में तैनात सहायक मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। फतेहपुर की नौशीन को बस्ती, उन्नाव के शौर्य अरोड़ा को बदायूं, बिजनौर के कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर और गाजियाबाद के अयान जैन को आजमगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।
आगरा में तैनात शिवम कुमार को महराजगंज, प्रयागराज के अनिमेष वर्मा को देवरिया, मिर्जापुर के अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर और अलीगढ़ के शुभांशु कटियार को जौनपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं सहारनपुर में तैनात विनोद कुमार मीना को औरैया तथा कन्नौज के अर्पित कुमार को प्रयागराज में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार रिदम आनंद को सुल्तानपुर से कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा को लखनऊ से बलिया और जी अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर भेजा गया है। तेजस के को बाराबंकी से मैनपुरी में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मनीषा धावे को लखीमपुर खीरी से झांसी, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थनगर से रायबरेली और अपराजिता आर्यन को मुजफ्फरनगर से लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली है।
सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के बाद इन अधिकारियों को संबंधित जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। प्रशासनिक स्तर पर इस फेरबदल को प्रदेश की जिलास्तरीय व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)