माटी की खुशबू और कविता का संगम, साहित्यिक संध्या ने जीता दिल

Wednesday, April 8, 2026 - 17:23
Updated: 4 months ago
0
माटी की खुशबू और कविता का संगम, साहित्यिक संध्या ने जीता दिल

हरदोई (आरएनआई) ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक चेतना और सृजनशील परंपराओं को समर्पित ‘नौ दिवसीय ग्रामीण विरासत महोत्सव 2026’ के अंतर्गत सोमवार को आयोजित “सोंधी माटी कवि सम्मेलन” साहित्यिक सौंधी महक और भावनात्मक ऊष्मा से सराबोर रहा। एक पहल एक किरण सेवा समिति के तत्वावधान में सजी इस काव्य संध्या ने शब्दों की ऐसी छटा बिखेरी कि उपस्थित जनसमूह देर तक उसकी मधुरता में डूबा रहा।

कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ कुरसथ नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विक्रम पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण परिवेश में छिपी साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम में श्री घूरई लाल वर्मा साइंस पी. जी. डिग्री कॉलेज, रौंसा (हरदोई) का विशेष सहयोग प्रायोजक के रूप में उल्लेखनीय रहा।

कवि सम्मेलन के दौरान जब मंच से देशप्रेम, सामाजिक सरोकारों और माटी की सोंधी सुगंध से ओतप्रोत कविताओं का पाठ हुआ, तो पूरा पंडाल तालियों की गूंज से मुखरित हो उठा। शब्दों की मधुर लय और भावनाओं की तरलता ने वातावरण को साहित्यिक उल्लास से भर दिया तथा श्रोताओं के मन में नई प्रेरणा का संचार किया।

आयोजन समिति ने सभी साहित्यकारों, आगंतुकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User